फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छीना पर्स, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती से छीना पर्स, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर के जैन कॉलेज रोड पर बुधवार शाम एआईएमटी के पास एक युवती का पर्स छीनने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में गुरप्रीत सिंह निवासी गांव पिलखनी थाना साहा जिला अंबाला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसका एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं मामले में संलिप्त दूसरी आरोपी का भी पता लगाने में पुलिस जुटी है। जानकारी के अनुसार शहर के हीरा नगर निवासी पूनम ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह कपड़ा मार्केट में नौकरी करती है। उसने बताया कि बुधवार रात करीब 8.30 बजे वह काम से वापस पैदल अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ घर जा रही थी। उसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। उसने बताया कि इस दौरान उसकी उन युवकों से हाथापाई भी हुई। पीड़िता ने बताया कि पर्स में मोबाइल फोन, एक हजार रुपये की नकदी व अन्य दस्तावेज थे। पीड़िता ने पुलिस को उक्त बाइक का नंबर भी बताया है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। पुलिस ने मामले में पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें