फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम 134-ए के तहत आवेदन करने के लिए अभिभावकों में होड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नियम 134-ए के तहत आवेदन करने के लिए अभिभावकों में होड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। नियम 134-ए के तहत स्कूलों में एडमिशन पाने वालों में होड़ लगी है। बुधवार को कई बच्चों के अभिभावक अपने बच्चों के एडमिशन लेकर फार्म भरने के लिए जिला शिक्षा सदन कार्यालय पहुंचे। हर अभिभावक की चाह थी कि उनके बच्चों का 134-ए के तहत एडमिशन हो जाए। नियम के तहत दाखिला लेने वाले बच्चों को आवेदन करने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसलिए जिला शिक्षा सदन में एक हेल्पलाइन केंद्र स्थापित किया गया है। जो आवेदनकर्ता को फार्म भरने में आने वाली दिक्कतों बारे अवगत करवाएगा। पांच अप्रैल तक अभिभाव बच्चों के आवेदन नियम के तहत कर सकते हैं जबकि सात अप्रैल को परीक्षा होगी।
---
आवेदन में यह रखें सावधानी
आवेदनकर्ता अपने फार्म के साथ अपना जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, हरियाणा निवासी, बीपीएल या आय प्रमाण-पत्र व पिछली कक्षा की मार्क शीट की प्रति अवश्य साथ संलग्न करें। नियम 134-ए की परीक्षा सात अप्रैल को होगी जबकि आवेदन की अंतिम तिथि पांच अप्रैल तक होगी। इस परीक्षा में जो परीक्षा पास की गई है उसी कक्षा का सिलेबस दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र व रोल नंबर के लिए आवेदकर्ताओं को पांच अप्रैल तक का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

---
आवेदन के समय बंद हो रहे स्कूलों का रखें ध्यान
अभिभावकों को अपने बच्चों को आवेदन फार्म भरते हुए यह ध्यान रखना होगा कि वह विभाग द्वारा बंद किए जा रहे स्कूलों के लिए आवेदन न करें, इसलिए स्कूलों की लिस्ट नोटिस बोर्ड पर लगाई गई है। ब्लॉक वन में दो स्कूल बंद हो रहे हैं, जिनमें शहर का लार्ड महाबीर जैन पब्लिक स्कूल व भानोखेड़ी का भारतीय पब्लिक स्कूल शामिल हैं। आवेदन के लिए अंबाला ब्लॉक वन के 85 स्कूल शमिल हैं, जिनमें नोटिस बोर्ड के आधार पर बच्चे आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

---
आवेदन की अंतिम तिथि पांच अप्रैल है और परीक्षा के लिए पूरी तैयारियां की जा रही हैं। अभिभावकों को फार्म भरने में कोई समस्या न आए इसका ध्यान रखा जा रहा है।
- सुधीर कालड़ा, खंड शिक्षा अधिकारी, अंबाला-वन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें