फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील पर बाइक सवार युवक ने ताना चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। अंबाला-हिसार रोड पर जनसूई के पास कार सवार वकील व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने व उसे चाकू दिखाकर डराने के मामले में पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जीरकपुर निवासी वकील सतिंद्र कुमार राणा बीते सोमवार अपनी कार में परिवार सहित इस्माइलाबाद से अंबाला की तरफ आ रहे थे। राणा ने शिकायत में कहा है कि रास्ते में एक बाइक सवार युवक लगातार उनका पीछा कर रहा था और उनकी गाड़ी पर हाथ मार रहा था। आरोपी बाइक सवार युवक कार में बैैठी उनके परिवार की महिलाओं पर भी गलत इशारे कर रहा था। वकील ने जब जनूसई के पास कार रोकी तो उस युवक ने वकील पर चाकू तान दिया और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया और वकील को छुड़वाया। इसके बाद वकील कार में बैठकर अपने परिवार सहित निकल गया। उन्होंने कहा कि फोन के सिग्नल न होने के कारण उनका पुलिस से संपर्क नहीं हो पाया। अब उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच कर रहे एसआई रघुबीर सिंह ने बताया कि अभी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है, जल्द ही आरोपी युवक की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें