फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली व छठ पर रेलवे चलाएगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली और छठ पर रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर रेलवे यात्रियों के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। 04914/13 अंबाला कैंट-सहरसा स्पेशल ट्रेन अंबाला कैंट से 28 अक्तूबर, तीन नवंबर व आठ नवंबर को चलेगी जबकि सहरसा से 30 अक्तूबर, पांच नवंबर व 10 नवंबर को चलेगी। ट्रेन यमुनानगर, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, सुलतानपुर, वाराणसी, पटना, बरौनी, बेगुसराए, खडिया होते हुए सहरसा जाएगी। इसके अलावा 04918-17 जालंधर-कटिहार स्पेशल ट्रेन दो बार चलेगी। जालंधर से ट्रेन चार और आठ नवंबर को चलेगी जबकि सहरसा से ट्रेन पांच और नौ नवंबर को चलेगी। बीच मार्ग में ट्रेन लुधियाना, अंबाला कैंट, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर कैंट, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, सीवन, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, खडगिया होते हुए कटिहार जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें