फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री का पीड़ित परिवार ने आभार जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
झूले से गिर कर मरने वाले बच्चों के अभिभावकों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी के हाथीखाना मंदिर के नजदीक गत दिनों झूले से गिर कर मरने वाले दोनों बच्चों के अभिभावकों को अपने स्वेच्छिक कोष से दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। इसके लिए पीड़ित परिवार ने स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि दो महीने पूर्व हाथीखाना मंदिर के नजदीक तीज के मेले में अचानक झूला टूटने से रंगिया मंडी निवासी खड़ग सिंह की 18 वर्षीय बेटी अंजलि और भगवान दास की 24 वर्षीय बेटी दीपू की मौत हो गई थी। हादसे के बाद स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज स्वयं पीड़ित परिवारों का हाल पूछने पहुंचे थे और उन्हें सरकार की तरफ से हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें