अधिक बिल भेज रहा बिजली निगम, उपभोक्ता परेशान
फोटो नंबर 1 से 4
खुले दरबार में 23 शिकायतों पर हुई सुनवाई, लोग बोले- शिकायत करने के बावजूद नहीं हो रहा बिलों में सुधार
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। लोगों के घरों में खपत से अधिक बिजली बिल पहुंचने पर अभी भी रोक नहीं लग पा रही है। बिजली निगम द्वारा लगाए जा रहे खुले दरबारों में फरियादी अपने अधिक बिल आने की समस्या से परेशान दिख रहे हैं। शुक्रवार को घासमंडी में लगाए गए खुले दरबार में 23 शिकायतों में से अधितकर शिकायतें अधिक बिल व गलत रीडिंग की थीं। कई लोगों का बिल 25 हजार आ रहा है तो कई लोगों का 20 हजार जबकि उनका कहना है कि पिछले बिल उनके 2 से 3 हजार रुपये के ही आए हैं। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने लोगों की समस्या का निवारण करने का आश्वासन दिया और वहीं कई फरियादियों का तुरंत समाधान करते हुए हल निकाला।
32 हजार आया पेंडिंग बिल
- फरीयादी विपिन गर्ग ने बताया कि उनकी कांग्रेस भवन रोड पर दुकान थी जिसका पेंडिंग बिल 32 हजार रुपये आया है। वह सीएम विडो पर भी शिकायत दे चुके हैं लेकिन इसके बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
- गुरप्रीत सिंह ने बताया कि इससे पहले बिल पांच हजार का आया था लेकिन इस दोनों बिल जोड़ कर 21 हजार से अधिक का भेज दिया है। इसे ठीक करवाने के लिए यहां आए हैं और उन्होंने बाद में ऑफिस में मिलने के लिए कहा।
- अमरजीत सिंह ने बताया कि उनका बिल पिछली बार से चार से पांच गुना ज्यादा भेज दिया है जिसे ठीक करवाने के लिए वह आए हैं। उन्हें बाद में मिलने के लिए कहा गया है।
- राजेश अग्रवाल ने बिजली बोर्ड को शिकायत देते हुए कहा कि दर्जियान चौक में बिल्डिंग के ऊपर से जा रही सीटी लाइन एंगल को हटाने की गुहार लगाई। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह इसको लेकर एसडीओ, सीएम विडो व अन्य अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं लेकिन इसके बाद भी समस्या का हल नहीं किया जा रहा है। कई बार शिकायत देने पर भी समाधान नहीं हो रहा है।
--------
आज कालू माजरा और लहारसा में खुला दरबार
बिजली निगम द्वारा छह अक्तूबर को कालू माजरा व लहारसा में खुले दरबार का आयोजन किया जाएगा। जहां पर बिजली समस्या से जूझ रहे फरियादी अपनी फरियाद अधिकारियों के समक्ष रख सकते है।
कोट्स
शुक्रवार को दरबार में कुल 23 समस्याएं आईं जिसे सुना गया और कई समस्याओं का तुरंत नदान भी किया गया।
-उवर्शी, एसडीओ घेल रोड, बिजली निगम अंबाला।