फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- जीटी रोड पर लगे जाम में फंसी एंबुलेंस व स्कूल बस

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक को झपकी आने से दो कैंटर भिड़े, जीटी पर लगा जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
जीटी रोड पर थाना पड़ाव के सामने शनिवार सुबह चालक को झपकी आने के कारण कैंटर आगे चल रहे कैंटर से भिड़ गया। हादसे में घायल पिछले कैंटर के चालक को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर हादसे के बाद जीटी रोड पर लंबा जाम लग गया। जाम के दौरान एक एंबुलेंस और स्कूल बस फंस गई। करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

थाना पड़ाव से एएसआई सुरेश ने बताया कि यूपी निवासी श्याज खान गाजियाबाद से पंजाब जा रहा था। जैसे ही कैंटर चालक पड़ाव थाना के पास पुल पर पहुंचा तो अचानक झपकी आ गई। झपकी के दौरान कैंटर आगे चल रहे दूसरे कैंटर से जा भिड़ा। अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण चालक श्याज खान कैंटर में फंस गया जिसके बाद पुलिस ने चालक को कैंटर से निकाला और कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई जिसे थोड़ी देर बार निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें