फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- स्टेशन अधीक्षक को शिकायत की यात्रियों ने

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे इंक्वायरी काउंटर पर यात्रियों से अभद्रता, शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। नई दिल्ली से अमृतसर जाने वाली ट्रेन नंबर 12497 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस का सही समय पूछना यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन गया। कैंट रेलवे स्टेशन के इंक्वायरी काउंटर पर यात्रियों ने शताब्दी एक्सप्रेस का सही समय जानना चाहा तो उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली, यात्रियों का आरोप है कि उलटा काउंटर पर तैनात कर्मी ने उनसे अभद्र व्यवहार किया। कहीं बताया गया कि ट्रेन दोपहर सवा दो बजे आएगी, बाद में कहा गया कि ट्रेन पता नहीं कब आएगी।
विज्ञापन

परेशान हुए यात्री गुरविंद्र, अमित, मुकेश, रणधीर व अन्य ने मामले की शिकायत स्टेशन अधीक्षक को दी। उन्होंने बताया कि कर्मी द्वारा उनसे अभद्र व्यवहार किया गया है। स्टेशन अधीक्षक हंसराज ने तुरंत इस मामले में इंक्वायरी स्टाफ से बात की। इसके उपरांत यात्रियों को इंक्वायरी काउंटर पुन: भेजा गया मगर मौके पर कर्मी अपनी बात से ही पलट गया। उसने कहा कि उसके द्वारा किसी से कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया गया है। इसी बीच पाया गया कि स्टेशन पर के बोर्ड पर शान-ए-पंजाब का समय गलत प्रदर्शित किया जा रहा था। बोर्ड पर ढाई बजे ट्रेन का आगमन समय दिखाया जा रहा था जबकि ट्रेन शाम को साढ़े सात बजे आने का समय था। इसके बाद बोर्ड पर भी ट्रेन के सही समय को प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें