अंबाला कैंट। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज 10 अगस्त को सुबह 11 बजे लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह अंबाला छावनी में साप्ताहिक जनता कैंप में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। मंत्री के मीडिया एडवाईजर डॉ. अनिल दत्ता ने बताया कि इस साप्ताहिक कैंप में जिला के सभी विभागों के अधिकारी व पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज जींद में करेंगे स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण
अंबाला। स्वास्थ्य मंत्री के मीडिया एडवाईजर डॉ. अनिल दत्ता ने बताया कि अनिल विज 15 अगस्त को जींद में स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री 14 अगस्त को जींद पहुंचेंगे और 15 अगस्त को सुबह 9 बजे जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगा फहरायेंगे।
बिजली विभाग का खुला दरबार आज
अंबाला। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के मौके पर निपटान के लिए 10 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक बलदेव नगर स्थित अधीक्षक अभियंता कार्यालय में खुले दरबार का आयोजन किया जाएगा। बिजली निगम के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह दरबार उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की ओर से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता इस दरबार में बिजली बिल, लंबित बिजली कनेक्शनों, बिजली आपूर्ति सहित बिजली सेवाओं से जुड़ी अन्य समस्याओं के बारे में अपनी समस्या रख सकते हैं।
रक्तदान शिविर का आयोजन आज
अंबाला। जिला रेडक्रास सोसायटी की ओर से 10 अगस्त को सुबह 9 बजे सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर राष्ट्रीय हेल्थ मिशन के कर्मचारियों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। रेडक्रास सोसायटी की सचिव विजय लक्ष्मी ने बताया कि शिविर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों के साथ-साथ स्वैच्छिक रक्तदाता भी रक्तदान करेंगे।
वाहन पार्किंग के लिए बोली 17 को
अंबाला। एसडीएम कार्यालय अंबाला छावनी परिसर में वाहनों की पार्किंग के लिए 17 अगस्त को सुबह 11 बजे नीलामी की जायेगी। इस कार्यालय परिसर में पार्किंग का एक वर्ष का ठेका नीलामी के माध्यम से दिया जायेगा। जिला रेडक्रास सोसायटी की सचिव विजय लक्ष्मी ने बताया कि इस ठेके से प्राप्त होने वाली राशि रेडक्रास सोसायटी को समाज सेवा की गतिविधियों के लिए प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि नीलामी की शर्तें किसी भी कार्य दिवस में रेडक्रास सोसायटी अंबाला अथवा एसडीएम कार्यालय अंबाला छावनी से प्राप्त की जा सकती हैं।