फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- स्वदेश दीपक द्वारा लिखित नाटक कोर्ट मार्शल ने जातिगत स्थिति पर किया कटाक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर :: 40-43
विज्ञापन

- स्वदेश दीपक लिखित नाटक कोर्ट मार्शल ने जातिगत स्थिति पर किया कटाक्ष
- कलाकारों ने डायलॉग डिलीवरी से बांधा समा, दर्शकों को किया सोचने पर मजबूर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। लेखक स्वदेश दीपक की ओर से लिखित नाटक ‘कोर्ट मार्शल’ का मंचन रविवार को कैंट के जीएमएन कालेज में किया गया। इस दौरान बॉलीवुड कलाकार यशपाल शर्मा सहित कई अन्य मौजूद रहे। इस नाटक के जरिये एक सैनिक की प्रताड़ना को दर्शाया गया। कलाकारों की संवाद अदायगी ने जहां दर्शकों को बांधे रखा, वहीं मंच की व्यवस्था भी देखने लायक थी। इसका आयोजन अस्मिता थिएटर व मंथन थिएटर एंड फिल्म फाउंडेशन की ओर से संयुक्त रूप से किया गया।
कोर्ट मार्शल में एक सैनिक अपनी एक अधिकारी को गोली मार देता है, जबकि दूसरे सैनिक को घायल देता है। इसी पर आधारित यह नाटक दर्शकों को झकझोर गया। इस नाटक के जरिये बताया गया कि कैसे एक सैनिक को कार्रवाई के दौरान जो सवाल इस सैनिक से पूछे जाते हैं, वह सामाजिक ताने बाने और राजनीतिक प्रभाव को दर्शाते हैं। नाटक में दिखाया गया है कि किस प्रकार उच्च जाति वर्ग के अधिकारी नीची जाति से संबंध रखने वाले कैप्टन रामचंद्र को मानसिक प्रताड़ना देते हुए उसका जीना मुहाल कर देते हैं। परिस्थितियां जब बर्दाश्त से बाहर होती हैं तो तब कैप्टन अपनी राइफल से अधिकारियों पर गोली चला देता है। इसके बाद उस पर कोर्ट मार्शल होता है। लेकिन वकील द्वारा कैप्टन के जुर्म को साबित करने से अधिक उन परिस्थितियों को उजागर करना था, जिसमें उसने गोली चलाई। इस नाटक में कलाकारों का अभिनय देखते ही बनता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राहुल खन्ना ने कर्नल सूरत सिंह की भूमिका निभाई जबकि नेहा गर्ग ने जज कंसलटेंट प्रथम तथा सुनील, मोनिका, नेहा ने जज कंसलटेंट द्वितीय, शेखर, जय व पवन ने जज तृतीय, सुखविंदर, नवीन, विष्णु, केशव ने जज चतुर्थ, कुलदीप खन्ना, आलोक मौर्य, विपुल ने जज की भूमिका निभाई। इसके अलावा दविंदर कौर ने मेजर पुरी, इश्वाक सिंह, हिमांशु मग्गो ने कैप्टन बल्काश रॉय, गुरजीत पाठक ने सूबेदार बलवान सिंह, शशांक वमा्र ने लेफ्टिनेंट कर्नल ब्रजेंद्र रावत, प्रभाकर पांडे ने कैप्टन डा. गुप्ता, मयंक गर्ग ने कैप्टन बडछी कपूर, अमित रावल ने रामचंद्र, अभिषेक पांडे ने भुजंग बहादुर, नवीन, शेखर ने सैनिक की भूमिका निभाई। इसके अलावा नाटक के मंच न में डा. संगीता गौड़ ने म्यूजिक दिया, जबकि निर्देशन अरविंद गौड़ ने किया।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें