फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- राज्य मंत्री नायब सैनी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने हल्के में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समय अवधि में पूरा करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए हैं। राज्य मंत्री अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने नगरपालिका, पंचायतीराज, बिजली निगम, जनस्वास्थ्य, परिवहन, पीडब्ल्यूडी, महिला एवं बाल विकास, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, शिक्षा विभाग, कृषि, पुलिस विभाग तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बिंदुवार विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास के कार्य न केवल समय पर पूरे हो बल्कि निर्धारित मापदंड का भी ध्यान रखा जाये। उन्होंने स्वीकृत हो चुके विकास कार्यों के एस्टीमेट व टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी करने के भी निर्देश दिए। परिवहन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए राज्य मंत्री ने टीएम को निर्देश दिए की बस स्टैंड में साफ सफाई व बस अड्डे के बाहर बसे न खड़ी हो। गांवों में तथा शहर में मुख्य स्थानों में जहां से लोग बस पकड़ते हैं ऐसे स्थानों पर बस क्यू शैल्टर लगवाये और इसमें नगरपालिका क्षेत्र में नगरपालिका का सहयोग लिया जाए। उन्होंने वर्कशॉप तथा बस स्टैंड की रिपेयर आदि से संबंधित प्रपोजल व एस्टीमेट तैयार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न रूटों पर बसों के परिचालन की समीक्षा करते हुए कुछ रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारी से नदियों के किनारे बनाए गए स्टैंड की समीक्षा की तथा कुछ अन्य स्टैंड बनाने के बारे में निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने वन विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि बरोली रोड, कुराली, जौली आदि स्थानो में वृक्ष जो कि लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं उनकी विभाग से मंजूरी लेकर कटवाने की कार्यवाही अमल में लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें