फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केट में लगाई जाएंगी 30 स्ट्रीट लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
8 लाख से रोशन होगी कैंट की गांधी मार्केट
विज्ञापन

अंबाला कैंट। छावनी के गांधी मार्केट में करीब आठ लाख रुपये की लागत से स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। इसके लिए निगम की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि गांधी मार्केट के लोगों ने इस मार्केट में स्ट्रीट लाइट न होने के कारण रात के अंधेरे में आपराधिक तत्वों की बढ़ रही गतिविधियों पर चिंता जताते हुए यह सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की थी। स्वास्थ्य मंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मांग को विशेष प्राथमिकता पर पूरा करने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। नगर निगम के इंजीनियर हरीश कुमार ने बताया कि एक सप्ताह के बाद लाइटें लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विजयरतन चौक से लेकर अंबाला-जगाधरी मार्ग की ओर जाने वाली गांधी मार्केट में 25 से 30 लाइटें लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि इन लाइटों पर 7 से 8 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह लाइटें लगाने के लिए पहले स्ट्रीट लाइट के पोल लगाए जाएंगे। इससे पूर्व इस मार्केट में इंटरलॉकिंग टाइल से सड़क का निर्माण करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें