अंबाला कैंट। सीएमओ डॉ. विनोद गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी के दिनों में सफाई का ध्यान रखे बिना तैयार किए गए खाद्य पदार्थों तथा कटे फलों से फैलने वाली बीमारियों पर अंकुश लगाने के लिए जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में ऐसे पदार्थों की जांच की गई। इस दौरान खाद्य एवं पेय पदार्थों के छह सैंपल लिए गए हैं, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है।
उन्होंने बताया कि इसके लिए जिलों के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई थी। इन टीमों ने सब्जी मंडी अंबाला शहर व छावनी, बस स्टैैंड अंबाला शहर व छावनी, रेलवे स्टेशन इंदिरा चौक, सदर बाजार, महेशनगर, माल रोड के आस पास की दूध की डेयरियां, ढाबों, मिठाई की दुकानों, फल और सब्जी की रेहड़ियों व दुकानों, गन्ने का जूस बेचने वाली रेहड़ियों और बर्फ के गोले बेचने वाली रेहड़ियों का निरीक्षण किया। टीम ने इन खाद्य व पेय पदार्थों के 6 नमूने लिये और उन्हें जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला करनाल भेजा गया। उन्होंने बताया कि नमूनों में खामी पाये जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिये गये हैं कि वे खाद्य पदार्थ घर पर रखें।