फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कीमती गिफ्ट का झांसा देकर 17.93 लाख ठगे

Sat, 17 Jan 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। यूके में मुंह बोले भाई ने कीमती गिफ्ट का झांसा देकर टोबा गांव निवासी रीटा रानी से 17 लाख 93 हजार 800 रुपये की धोखाधड़ी की। पहले तो शातिर ने सोशल मीडिया पर भाई बनकर विश्वास जीता और फिर महिला से कस्टम ड्यूटी और पुलिस क्लीयरेंस के नाम पर पैसे अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। साइबर थाना पुलिस ने पीड़िता रीटा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
रीटा ने बताया कि करीब दो महीने पहले व्हाट्सएप पर उसकी बात राहुल नाम के व्यक्ति से शुरू हुई थी, जिसने खुद को ब्रिटेन यूके का निवासी बताया था। राहुल ने अपनी बहन बनाकर विश्वास जीतने के लिए अपनी मां व बेटी काजल से भी व्हाट्सएप पर बात करवाई।
विज्ञापन

इस बीच राहुल ने नए साल (2026) पर कीमती कपड़े, सोने के जेवर व विदेशी डॉलर भेजने का झांसा दिया था। इसके बाद रीटा के पास एक फोन आया जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई एयरपोर्ट का अधिकारी बताया।
विज्ञापन

ठगों ने कहा कि पार्सल में विदेशी मुद्रा है, जिसे भारतीय रुपयों में बदलने व टैक्स चुकाने के लिए पैसे जमा करने होंगे। इसके बाद 8 से 22 दिसंबर 2025 के बीच 127 ट्रांजेक्शन करवाकर हड़प लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें