फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 19-33-01

विज्ञापन
विज्ञापन
28 से सरसों की सरकारी खरीद होगी शुरू, शहजादपुर खरीद केंद्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। जिले की 14 मंडियों में अबकी बार शाहजादपुर मंडी में ही सरसों की सरकारी खरीद की जाएगी। यदि किसी किसान को सरकारी रेट पर अपनी सरसों की फसल बेचनी है तो वह शाहजादपुर मंडी में ही जाएं। इस दौरान सरकारी एजेंसियां सरसों की खरीद में नमी का विशेष ध्यान रखेंगी।
हैफड अंबाला के जिला प्रबंधक वीपी मलिक ने बताया कि हैफड किसानों से सीधे तौर पर सरसों की खरीद 28 मार्च से 10 मई तक करेगी, जिसका खरीद मूल्य 4200 रुपये प्रति क्विंटल होगा। किसानों के लिए खुशी की यह बात है कि इसका पैसा सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर होगा। जो सरसों सरकारी मापदंडों को पूरा करते हुए 8 प्रतिशत नमी से कम होगी, हैफेड उसी सरसों की खरीद करेगी। उन्होंने बताया कि शहजादपुर एवं रायपुर रानी मंडी में हैफड अंबाला और पंचकूला जिले के किसानों की सरसों खरीदेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
किसानों को यह कागजात कराने होंगे जमा
सरकारी खरीद का लाभ उठाने के लिए किसान को स्वयं मेरी फसल मेरा ब्योरा में रजिस्टर करवाना होगा एवं कास्त की गिरदावरी रिपोर्ट देनी होगी। इसके अलावा अपना बैंक का अकाउंट नंबर, आईएफएस कोड, आधार कार्ड, राशन कार्ड, पहचान के लिए अन्य आईडी लाना आवश्यक है और इसकी प्रतिलिपि भी खरीद के समय देनी होगी। सरकारी निर्देशानुसार एक दिन में एक किसान से अधिकतम 25 क्विंटल सरसों खरीद की जाएगी। प्रति एकड़ 6.50 क्विंटल औसत पैदावार आंकी गई है। गांव वाइज खरीद का शेड्यूल जल्दी जारी कर दिया जाएगा।
---
28 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद शुरू की जाएगी, जिसके लिए शाहजादपुर मंडी को केंद्र घोषित किया गया है।
- आशा, सचिव मार्केट कमेटी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें