फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे कर दिया था एटीएम लूट की वारदात को दो अपराधियों ने दिया अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर मानव चौक पर स्थित एसबीआई के एटीएम लूट मामले में सीसीटीवी की फुटेज से खुलासा हुआ कि एटीएम में दो अपराधी दाखिल हुए। घुसते ही उन्होंने कैमरों पर स्प्रे कर दिया। इस कारण स्प्रे की वजह से इसके बाद की रिकार्डिंग स्पष्ट नहीं हो सकी। इधर, पुलिस पूछताछ में एक बात स्पष्ट हो गई कि एटीएम ड्यूटी पर तैनात गार्ड राकेश वारदात वाले दिन ड्यूटी पर मौजूद नहीं था। वह घर जाकर सो गया था। जब उसे वारदात की जानकारी हुई तो उसने अपने आप को बचाने के लिए कहानी बनानी शुरू कर दी। जब पुलिस ने लगातार सवाल किए और घटनाक्रम को हल का प्रयास किया तो वह सवालों के जवाब देने में फंसने लगा।
पुलिस ने वारदात से पहले की सीसीटीवी फुटेज चेक की तो उसमें जानकारी मिली कि आमतौर पर गार्ड रात के समय एटीएम कक्ष में रहता था, पर वारदात वाले दिन वह वहां नहीं था। पुलिस वारदात में गार्ड की संलिप्ता से पूरी तौर पर इंकार नहीं कर रही है। प्रत्यक्ष तौर पर पुलिस का कहना है कि गार्ड की वारदात में कोई भूमिका नहीं थी। उस पर कार्रवाई के लिए उसकी कंपनी को लिखा जाएगा। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के जरिए अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन



अपराधियों को रडार पर ले रही पुलिस
मानव चौक पर स्थित एसबीआई के एटीएम को अपराधियों ने योजनाबद्ध तरीके से काटा था। इस दौरान वारदात में शामिल अपराधी पूरी तैयारी के साथ गैस कटर और सिलिंडर लेकर आए थे। उन्हें एटीएम मशीन को काटने में कम से कम 30 मिनट का समय लगा। इसके चलते पुलिस चौराहे के आसपास के तमाम लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही अपराधियों को भी खंगाल रही है जो एटीएम चोरी में सक्रिय रहे हैं। इसके अलावा पुलिस दूसरे जिले के अपराधियों को भी अपने रडार पर लिए है।


रेकी कर दिया वारदात को अंजाम
पुलिस का कहना है कि एटीएम काट कर 19 लाख की रकम निकाल कर ले जाने वाले अपराधियों ने वारदात को अंजाम पूरी योजना बना कर दिया है। वारदात के लिए बकायदा रेकी की गई। रात के समय एटीएम में गार्ड न होने पर उन्होंने शटर को तोड़ा और अंदर दाखिल हो गए और वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन



सीसीटीवी के सहारे सुराग लगाने में जुटी पुलिस
सोमवार देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच करीब 2 लोग मानव चौक स्थित एसबीआई एटीएम पहुंचे। इन लोगों ने एटीएम के बंद शटर को तोड़ा और अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद उन लोगों ने सीसीटीवी पर स्प्रे किया और गैस कटर से एटीएम को काट लिया। काटने के बाद वह मशीन में रखे 19 लाख 46 हजार 500 रुपये निकालकर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर अपराधियों का सुराग लगाने में जुटी हुई है।


अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हैं। एटीएम का गार्ड झूठ बोल रहा था। वारदात वाले दिन वह अपने घर जा कर सो गया था।
- अजीत सिंह, एसएचओ सिटी थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें