फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब से पानी निकासी नहीं, प्रदर्शन के बाद जागा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब से पानी निकासी नहीं, प्रदर्शन के बाद जागा प्रशासन
विज्ञापन

फोटो नंबर :: 13
एसडीओ पंचायती राज व पंचायत सचिव ने मौके पर जाकर देखी स्थिति, ग्रामीणों और सरपंच से की बातचीत
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। सीरसगढ़ गांव में तालाब के पानी की निकासी न होने के कारण ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया तो प्रशासन की नींद खुली। बीडीपीओ बराड़ा के निर्देश पर एसडीओ पंचायतीराज बराड़ा साहिल शर्मा व पंचायत सचिव नेत्रपाल राणा ने मौके पर जाकर स्थिति का मुआयना किया। उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर समस्या के बारे में बातचीत की। मौके पर पहुंचे सिरसगढ़ के सरपंच नेत्रपाल राणा ने एसडीओ को समस्या बताते हुए तालाब की निकासी कराने पर जोर दिया। सरपंच ने बताया कि तालाब की पानी निकासी के लिए तालाब से लगभग एक किलोमीटर दूर पंचायती जगह उपलब्ध है जहां तालाब की पानी निकासी की जा सकती है।
तीन महीने पहले दी थी शिकायत
ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने तालाब के पानी की निकासी के लिए बीडीपीओ बराड़ा को तीन महीने पहले शिकायत दी थी, लेकिन उसके बाद कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की गई। न ही किसी अधिकारी ने मौके पर हालात का जायजा लिया। मंगलवार को ग्रामीणों द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद प्रशासन हरकत में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सीरसगढ़ में जाकर हालात का जायजा लिया गया। ग्राम सरपंच से बात की गई है, जल्द ही पानी निकासी के लिए प्लान तैयार कर लिया जाएगा। फिलहाल ग्रामीणों की समस्या को समझते हुए तालाब से मोटर से पानी निकासी की गई है।
- साहिल शर्मा, एसडीओ पंचायतीराज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें