फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान : स्थायी आश्वासन दो, नहीं तो हमारे लठ मरवा दो, एसडीएम : लठ मरवाने होते तो यहां नहीं आती

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-----51, 52
विज्ञापन

फ्लेग--- फसलों को नुकसान से गुस्साए किसानों ने मुआवजे के लिए तीन घंटे हाईवे किया जाम
हेडिंग--- किसान : स्थायी आश्वासन दो, नहीं तो हमारे लठ मरवा दो, एसडीएम : लठ मरवाने होते तो यहां नहीं आती
क्रासर--- किसानों को 25 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की दी गारंटी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। वीरवार अलसुबह करीब तीन बजे बारिश के साथ आसमान से ओले बरस पड़े। इस कारण किसानों की धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। गुस्साए किसानों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग को लेकर अंबाला-कैथल हाईवे पर सकराओं मोड़ के नजदीक जाम लगा दिया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर करीब तीन घंटे तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। मौके पर पहुंचे विधायक असीम गोयल, तहसीलदार कनव लाकड़ा समेत अनेक अधिकारियों ने आश्वासन देकर जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन किसान मुआवजे के स्थायी आश्वासन की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद एसडीएम मीनाक्षी दहिया जाम खुलवाने के लिए पहुंचीं। इस पर किसान बोले कि मैडम हमें स्थायी आश्वासन दो, नहीं तो हमारे लठ मरवा दो। इस पर एसडीएम ने भी किसानों को कड़े शब्दों में जवाब देते हुए कहा कि हम लठ मारने के हक में नहीं हैं। मैंने लठ मरवाने होते तो मैं न आती, वहीं से मरवा देती लठ। इसके बाद उन्होंने किसानों को 25 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की गारंटी दी। किसानों ने शुक्रिया करते हुए तीन घंटे बाद जाम खोला। इस दौरान मक्खन सिंह लबाना, बलविंद्र पूनिया, रिंकू पूनिया, शीशपाल जंधेड़ी, विवेक ललाना सहित अनेक नेता मौजूद रहे।
--------------
इनसेट
राजनीतिक रोटियां सेकने पहुंचे कई दलों के नेता...
किसानों को मिले उचित मुआवजा : पूनिया
कांग्रेस नेता बलविंद्र सिंह पूनिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदा किसानों के साथ हर सुख-दुख में खड़ी है। उन्होंने कहा कि फसल बीमा के नाम पर भी यह सरकार किसानों का शोषण कर चुकी है। हम चाहते हैं कि किसानों को जितना भी नुकसान हुआ है, उसका शत प्रतिशत मुआवजा किसानों को जल्द दिया जाए।
विज्ञापन

भाजपा से नाराज हैं किसान : सैनी
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अभय सैनी ने कहा कि अंबाला विधायक को बारिश व ओलावृष्ठि से हुए नुकसान के बाद सुबह ही किसानों को मुआवाजा देने के ऑर्डर आला अधिकारियो को देने चाहिए थे। यही कारण था कि किसानों ने रोड जाम किया और विधायक असीम गोयल की एक न सुनी।
35 हजार प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार : मलौर
पूर्व विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जसबीर मलौर ने सरकार से मांग की कि ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को 35 हजार रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा दे। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से पहले से महंगाई की मार झेल रहे किसानों पर प्रकृति की यह मार पड़ने से वे बिल्कुल बर्बाद हो चुके हैं।
विज्ञापन

50 हजार प्रति एकड़ का मुआवजा दे सरकार : हिम्मत
तेल की बढ़ी कीमतों व फसलों के सही दाम न मिलने से किसान पहले ही दुखी थे। अब अचानक हुई बारिश से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कांग्रेस नेता हिम्मत सिंह ने वीरवार को उन गांवों का मुआयना किया जहां बारिश व ओलों की वजह से किसानों को ज्यादा नुकसान हुआ है। इस दौरान उन्होंने प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उनके दर्द को सांझा किया। किसानों के नुकसान की भरपाई हो सके, इसके लिए हिम्मत सिंह ने राज्य सरकार से तत्काल 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें