फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोड़ा गाड़ी पर टूव्हीलर रखकर निकले कांग्रेसी, भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
घोड़ा गाड़ी पर टूव्हीलर रख कांग्रेसियों ने किया पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों का विरोध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा। पेट्रोल व डीजन के बढ़े हुए दामों और लड़ाकू जहाज राफेल के खरीद सौदे में भ्रष्टाचार को लेकर बराड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। साथ ही केंद्र सरकार से चुनाव में किए वादों को पूरा करने की मांग की। हरियाणा कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव व युवा नेता वरुण चौधरी की अध्यक्षता में ये प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने घोड़ा गाड़ी चलाकर पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों का विरोध किया। ये प्रदर्शन बराड़ा अनाज मंडी से लेकर मुख्य बाजार से होते हुए एसडीएम कार्यालय तक किया गया। एसडीएम की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार सुखदेव को राष्ट्रपति के नाम तेल की बड़ी कीमतों को कम करने और राफेल खरीद सौदे की जांच कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव वरुण चौधरी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें घटी हैं, लेकिन यहां पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते जा रह हैं, जिससे आम आदमी परेशान है। उन्होंने राफेल डील पर कहा कि यूपीए सरकार में एक राफेल की कीमत 526 करोड़ थी, अब 1670 करोड़ की कैसे हो गई। वरुण ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने एक कंपनी को 30 हजार करोड़ का फायदा पहुंचाया है। इस दौरान बराड़ा ब्लॉक कांग्रेस प्रधान करण सिंह, साहा ब्लॉक कांग्रेस प्रधान सुरजन सिंह केसरी, अंबाला-1 प्रधान राजमोहन सिंह, हलका युवा कांग्रेस प्रधान दुष्यंत चौहान, युवा उपप्रधान बजिंदर सिंह, युवा जिला महासचिव वीरदवेंद्र लालजी, लछमन साहा, पंकज राणा, जगबीर सिंह, शंटी दहिया माजरा, प्रवीण मेहंदीरत्ता, सन्नी गुजराल, गगन मनचंदा, लवली लांबा, तमन वधवा, रमेश नामसोत, नन्हा, सुल्तान खान, जोगिंदर सिंह, बिट्टू डुलियाना, जीवन, रमेश बसाती, नरपत सिंह, संतराम दादूपुर, रजनीश, मास्टर रवि, पूर्व पंच बराड़ा हरजीत सिंह, तेजपाल, महिंद्र सिंह, रितेश कुमार, राहुल, जसपाल, सुनील, विशाल, अक्षय, राजू नाहरा, सतीश गर्ग, रिंकू, अमरजीत, बलजीत, हैप्पी, कंवलजीत सिंह, राजेंद्र बुडियो, संजीव, मोनू राजोखेड़ी, सुरेंद्र, जसवंत, रामकुमार, नीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें