फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच करने पहुंचे डीएसपी के सामने दो पक्षों में बहसबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच करने पहुंचे डीएसपी के सामने हुई दो पक्षों में बहस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। जमीन विवाद पर गांव दोसड़का में जांच करने पहुंचे डीएसपी सुधीर तनेजा के सामने ही दो पक्षों में जमकर बहस हुई। डीएसपी के गनमैन और रीडर ने दोनों पक्षों को अलग कर दिया। डीएसपी ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए अपने कार्यालय बुलाया है।
विज्ञापन

3 अगस्त को विपिन बराड़ा ने थाना मुलाना में शिकायत दी थी कि जब वह अपने प्लाट में मिट्टी डाल रहा था तो उस वक्त प्रेम चंद और उसके बेटे कुछ लोगों के साथ आए और मिट्टी डालने से मना करते हुए लड़ पड़े थे। बाद में लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया। विपिन ने शिकायत में कहा कि रात में प्रेम चंद व उसके बेटे उसके घर आए और खिड़कियों व दरवाजे पर डंडे मारते हुए बाहर आने को कहा। मुलाना पुलिस ने प्रेम चंद व उसके बेटों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उधर प्रेम चंद का कहना है कि उसने एक अगस्त को थाने में विपिन के खिलाफ शिकायत दी थी। उस पर कार्रवाई नहीं की गई जबकि उसका प्लाट होते हुए उस पर ही मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी सुधीर तनेजा ने बताया कि दोनों पक्षों को कार्यालय में बुलाया गया है। जमीन के कागज देखे जाएंगे। उसके बाद उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें