फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्य दलों में गुटबाजियां साफ दिखती हैं : सैलजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्य दलों में गुटबाजी साफ दिखती हैं : सैलजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
29 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली रैली के लिए राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर कहा कि मतभेद आपस में जरूर है, लेकिन दूसरी राजनीतिक पार्टियों में गुटबाजी साफ देखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी और इनेलो में गुटबाजी साफ देखी जा सकती है, लेकिन चुनाव में सभी एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करते हैं। सांसद ने कहा कि 29 अप्रैल को रैली में सभी कांग्रेसी हिस्सा लेंगे। वहीं उन्नाव और कठुआ में हुई रेप की घटना पर सैलजा ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दोनों केस में भाजपा का असली चेहरा सामने आया है। एक ओर भाजपा के अपने लोग है जिसे वह बचाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी केसों पर प्रधानमंत्री ने कोई बयान नहीं दिया जोकि शर्मनाक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें