फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- कांग्रेस नेता बोले, भ्रष्टाचार पर बयान देने वाले विज क्यों नहीं बोलते अब

विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार पर बयान देने वाले विज अब क्यों नहीं बोलते : कांग्रेस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के भतीजे गौरव विज और राज्यमंत्री सैनी के नजदीकी सहित चार पर पटियाला में दर्ज हुए फ्रॉड केस में कांग्रेस हमलावर होती दिख रही है। कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि कांग्रेस नेता 15 मार्च को सड़कों पर उतरेगी, वहीं एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपेगी। इसी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को हुई।
विज्ञापन

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सचिव और वार्ड 16 पार्षद चित्रा सरवारा ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में प्रदेश के मंत्री अनिल विज विपक्ष पर निशाना साधते हैं, लेकिन भतीजे पर दर्ज मामले में कुछ नहीं बोल रहे हैं। मंत्री अनिल विज के भतीजे गौरव विज के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जबकि अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। यह साफ दिखा रहा है कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री निर्मल सिंह की अगुवाई में धोखाधड़ी व जालसाजी करने करने वाले को संरक्षण देने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के खिलाफ 15 मार्च को रोष मार्च निकाला जाएगा। यह रोष मार्च अंबाला छावनी के कांग्रेस भवन से शुरू होकर मुख्य बाजारों से होता हुआ एसडीएम कार्यालय अंबाला छावनी में पहुंचेगा। यहां पर राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें