फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बीमारी भी दूर भगाएगा राशन डिपो पर मिलने वाला आटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से राशन डिपो पर मिलेगा फोर्टिफाइड आटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा। (अंबाला)
अब राशन डिपो पर फोर्टिफाइड आटा मिलेगा। प्रदेश सरकार ने बुधवार से बराड़ा और नारायणगढ़ खंड से फोर्टिफाइड आटा उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। योजना के तहत बुधवार को इन खंडों के राशन डिपो पर फोर्टिफाइड आटा उपलब्ध होगा, जिसका शुभारंभ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कंबोज करेंगे।

यह है फोर्टिफाइड आटा
सामान्य तौर पर मिलने वाले आटे में पोषक तत्व तो होते हैं, लेकिन फोर्टिफाइड आटा इससे बेहतर माना जाता है। इस आटे में माइक्रो न्यूट्रीएंट मिलाए जाते हैं, जिनका काफी फायदा होता है। इसका नियमित रूप से प्रयोग करना बेहतर माना जाता है, क्योंकि इसमें आयरन, फोलिक एसिड तथा विटामिन बी-12 मिले होते हैं। इस आटे के प्रयोग से शरीर में खून की कमी और अन्य विटामिन की कमी के कारण होने वाली समस्याओं से पार पाने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन


दोनों खंडों के 155150 उपभोक्ता होंगे लाभान्वित
बराड़ा और नारायणगढ़ विकास खंडों में 79 राशन डिपो हैं। इन राशन डिपो से 155150 उपभोक्ताओं के लिए राशन वितरण किया जाता है। मार्च माह के आटे की आपूर्ति इसी फोर्टिफाइड आटे की होगी। योजना के अनुसार हैफेड के माध्यम से पांच किलोग्राम, 10 किलोग्राम और 20 किलोग्राम के आटे के बैग तैयार किए जाएंगे।

आज के समय में कुपोषण बड़ी समस्या है। खाने से हमें पूरे न्यूट्रीएंट नहीं मिलते, जिस कारण कमजोर होकर बीमार हो जाते हैं। फोर्टिफिकेशन एक प्रोसेस होती है जिसके द्वारा आटा, तेल, दूध जैसी खाने की वस्तुओं में आयरन, फोलिक एसिड, आयोडीन, जिंक, विटामिन, बी12 को मिला कर पोषक तत्वों को बढ़ाया जाता है। फोर्टिफिकेशन द्वारा कुपोषण की समस्या को दूर किया जाता है। - डॉ. कुलदीप, सीएचसी, मुलाना
विज्ञापन



यह परियोजना पूरे प्रदेश में सबसे पहले बराड़ा और नारायणगढ़ विकास खंडों से शुरू की जा रही है। परियोजना के तहत अब राशन डिपो से गेहूं के स्थान पर लाभार्थियों को फोर्टिफाइड आटा उपलब्ध करवाया जाएगा। यह कई मायनों में लोगों के लिए काफी बेहतर साबित होगा। - निशांत राठी, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें