फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

---दो समाचार ---

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को डीसी ऑफिस का कर्मचारी बता ऐंठे पैसे, बकाया रकम लेने पहुंचा तो चढ़ा पुलिस के हत्थे
विज्ञापन

कैंट बस स्टैंड पर एसटीडी बूथ चलाती है महिला
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
बस स्टैंड पर एसटीडी बूथ चलाने वाली महिला को एक युवक ने धमकाकर पैसे ऐंठ लिए लेकिन जब वह बकाया रकम लेने पहुंचा तो पुलिस के हत्थे चढ़ गया। फिलहाल पुलिस ने रिंकू शर्मा नामक युवक को केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है जिसे रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पड़ाव थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर भूषण दास ने बताया कि सढ़ौरा का रहने वाला रिंकू शर्मा स्वयं को डीसी ऑफिस का कर्मचारी बताते हुए बस स्टैंड पर एसटीडी बूथ चलाने वाली एक महिला के पास पहुंचा और उसे धमकाकर उसका व्यवसाय बंद करवाने की धौंस देने लगा। इसकी एवज में उसने दस हजार रुपये की डिमांड की तो सौदा छह हजार रुपयों में तय हुआ। रिंकू आठ फरवरी को आया और महिला से दो हजार रुपये ले गया, जिसके बाद बकाया चार हजार रुपये की रकम लेने के लिए वह शनिवार को आया। महिला ने उसके आने की सूचना पहले ही पुलिस को दे दी थी। महिला ने रिंकू को आते ही जैसे ही तीन हजार रुपये थमाए वैसे ही आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी रिंकू ने खुद को डीसी आफिस का कर्मचारी बताकर डरा धमकाकर पैसे ऐंठे हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें