फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- नंदीशाला कमेटी प्रधान ने कहा, मनमानी करने पर तुला है निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदीशाला में निगम ने भेजे 14 पशु, कमेटी का विरोध
विज्ञापन

फोटो नंबर : 25
नंदीशाला में निगम ने भेजे 14 पशु, कमेटी का विरोध
- नंदीशाला कमेटी प्रधान ने कहा, मनमानी करने पर तुला है निगम
2 सितंबर
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। टंगैल नंदीशाला कमेटी के प्रधान ने आरोप लगाया कि नगर निगम लावारिस जानवरों को भेजने के मामले में मनमानी कर रहा है। शनिवार को निगम ने चौदह और पशुओं को भेजा है, जबकि कमेटी और पशु भेजने के लिए मना कर चुकी है।
विज्ञापन

कमेटी के सदस्यों ने कहा कि यदि ऐसे ही हालात रहे तो नंदीशाला नें पशुओं को भूखे मारने वाली बात होगी। बता दें कि टंगैल नंदीशाला में केवल एक शैड बनाया गया है, जिसके नीचे करीब 70 पशु आ सकते हैं, लेकिन नगर निगम द्वारा पहले ही 280 पशु भेजे जा चुके हैं। वहीं भेजे जा रहे पशुओं में से कईं की हालत काफी नाजुक है। ऐसे में किसी भी पशु की जान पर बन सकती है। शनिवार को टंगैल स्थित नंदीशाला में 14 पशुओं को भेजा गया है। नंदीशाला टंगैल के प्रधान मंदीप बोपाराय ने कहा कि कमेटी सदस्यों द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद नंदीशाला में व्यवस्था ठीक की गई थी। लेकिन मना करने के बाद भी नगर निगम ने और पशु भेजने शुरू कर दिये हैं। ऐसे में तो पहले वाली गाय भी भूखी मर जाएंगी। कईं पशु तो ऐसे भेजे जा रहे हैं, जिनकी हालत काफी पतली है। बता दें कि नगर निगम ने शहरी क्षेत्र को लावारिस पशु मुक्त बनाने का अभियान छेड़ा है। इसके तहत मुलाना के टंगैल व सिटी के निकट गांव सुल्लर में नंदीशाला बनाई गई है जहां शहर से पकड़े लावारिस पशुओं को भेजा जा रहा है। मगर अब यहां अधिक पशु होने से दिक्कत ज्यादा हो गई है।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें