फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसद्दीलाल स्कूल से सरिता अधलखा हुई सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। भारत विकास परिषद सदर शाखा द्वारा गुरू वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के तहत मुसद्दी लाल स्कूल एवं हरगोलाल स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एक सर्वश्रेष्ठ शिक्षक-शिक्षिका तथा सर्वश्रेष्ठ छात्र एवं एक छात्रा, स्कूल की प्रिंसिपल को सम्मानित किया गया जबकि मुसद्दी स्कूल में सर्वश्रेष्ठ शिक्षिका पायल, छात्रा शीतल कक्षा नौवी, छात्र अमरदीप कक्षा पांचवीं व मुख्याध्यापिका सरिता अदलखा एवम् हरगोलाल स्कूल में सर्वश्रेष्ठ शिक्षिका रोजी, छात्रा सिमरन कक्षा दसवीं, छात्र राहुल कक्षा नौंवी व मुख्याध्यापिका मनविन्दर कौर को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शाखा के मुख्य संरक्षक राजकुमार शर्मा, अध्यक्ष पंकज वर्मा, सचिव बृजेश वर्मा, कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र गोयल, एडवोकेट भास्कर शर्मा एवं सुदेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें