फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग रोड में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता का आयोजन एचपीसी व एवी गैस के सौजन्य से कराया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में ईंधन संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। प्रधानाचार्य उमेश कुमार शर्मा ने ईंधन संरक्षण की दिशा में छोटे-छोटे कदम बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं, विषय पर प्रकाश डाला। इस आयोजन में शिक्षा विभाग अंबाला के पूर्व डिप्टी डीईओ राजन शर्मा ने अपना सक्रिय योगदान दिया। प्रतियोगिता में 117 विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम के आयोजन में शकुंतला ड्राइंग टीचर, विज्ञान अध्यापिका निशा, रसायन लेक्चरार हरप्रीत कौर और रूबी धवन ने सहयोग दिया। निबंध प्रतियोगिता में नौवीं कक्षा की अनिशा ने प्रथम तथा इसी कक्षा की खुशी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में नौवीं कक्षा की नेहा ने प्रथम तथा इसी कक्षा की लाजो ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें