अंबाला कैंट। प्रीत नगर स्थित शिव मंदिर के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। कथा वाचक स्वामी राम दास महाराज ने कथा में कृष्ण भगवान की सोहल हजार एक सौ आठ विवाहों का वर्णन किया। सुदामा का कृष्ण के यहां आने का चित्रण तथा शुकदेव को विदाई के साथ कथा को विराम दिया। कथा में उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति सच्चे मन से भागवत कथा का श्रवण करता है उसका संबंध कृष्ण से अपने आप ही जुड़ जाता है तथा कृष्ण की कृपा उनपर सदा बनी रहती है और उस व्यक्ति पर कलयुग भी अपना प्रभाव नहीं जमा पाता। इस आयोजन में सभा के महासचिव सीआर शर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद सपरा, एम एल कपूर, प्रो. अशोक शर्मा, अजय गुप्ता, जतिंद्र गंभीर, राजीव शर्मा, सुभाष मल्होत्रा, राधेश्याम अनेजा, हरीश, डीसी शर्मा, सुरेंद्र अरोड़ा, आरडी सोबती, नीरज शर्मा, राजिंद्र शर्मा, मधु शर्मा, तारा शर्मा, रतनी देवी, प्रेम शर्मा, ममता गुप्ता, रक्षा शर्मा, स्वर्णा, चमेली देवी, शीला देवी, अनिता, कमलेश मलिक, गीता कौड़ा, शारदा कपूर, कल्पना, ममता शर्मा, सन्तोष, पूजा, सिमरन, राज रानी पूनिया, निर्मला देवी, सुलक्ष्णा नान्दरा, सीमा शर्मा, सुमन गुप्ता, विजय गुप्ता, उमा शर्मा, शांति देवी, दीपिका व अन्य मौजूद रहे।