फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा स्वर्णिम भविष्य का प्रतीक : सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। श्रम एवं रोजगार और खान एवं भू-विज्ञान विभाग के राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि तकनीकी शिक्षा स्वर्णिम भविष्य का प्रतीक हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा दो रही हैं।
विज्ञापन

राज्यमंत्री गांव पतरेहड़ी के स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवाओं को आर्थिक तथा चहुंमुखी विकास में भागीदार बनाने के लिए हरियाणा कौशल विकास मिशन के तहत युवाओं को अनेक प्रकार के प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव दुधोला (पलवल) में कौशल विकास विश्व विद्यालय स्थापित करने के अलावा 12वीं के समकक्ष प्रदेश में बहुतकनीकी डिप्लोमा कोर्स की शुरूआत की गई हैं। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पतरेहड़ी में नेशनल स्किल फ्रेम वर्क के तहत भारत सरकार के सहयोग से जरनल एजुकेशन के साथ-2 दो वोकेशनल कोर्स ऑटोमोबाइल और आई.टी/आईटीज पढ़ाए जा रहे हैं जिसमें विद्यार्थियों को 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक प्रैक्टिकल और थ्यौरेटिकल प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। राज्य मंत्री ने इस दौरान कक्षा 9वीं के सत्र 2015-16 तथा 10वीं कक्षा के सत्र 2014-15 ऑटोमोबाइल और आईटी/आईटीज विषय उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे। जिन विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे उनमें कमल कुमार, विकास कुमार, अजय कुमार, अभिषेक, बिमल, दीपक, निशा, जैसमित, सुजाता, मधुबाला आदि शामिल थे। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन सुरेंद्र राणा, निगरानी समिति अध्यक्ष नरेंद्र राणा कुराली, मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन हरबंश सिंह कक्कड़ माजरा, सुरेंद्र राणा, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें