अंबाला सिटी। अंबाला शहर पुलिस थाना ने एक महिला की शिकायत पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महिला ने शिकायत दी है कि आरोपी फ्रैंक हरि, शिवम सिंह, विकास ठाकुर, अकाउंट होल्डर ईसाई टूर एंड ट्रेेवल्स, अकाउंट होल्डर अग्रवाल इंटरप्राइजेज, अकाउंट होल्डर राज ट्रेडर्स, अकाउंट होल्डर एसआर पूजा इंटरप्राइजेज व एक अन्य ने उसके साथ लाखों की धोखाधड़ी की है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है। उधर, एक अन्य मामले में पुलिस ने एक हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता चंद्रशेखर निवासी वाल्मीकि बस्ती नाहन हाउस सिटी ने शिकायत दर्ज करवाई आरोपी आशू व तीन अन्य महिलाओं ने उसके साथ एक हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।