जीएमएन कालेज में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार 16 को
अंबाला कैंट। पंजाबी साहित्य सभा, गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज की ओर से हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी, पंचकूला के सहयोग से पंजाबी कविता दा वर्तमान एवं भविष्य विषय पर एक दिवसीय अंतर-राष्ट्रीय सेमिनार 16 मार्च को कालेज परिसर में सुबह 10 बजे होगा। कालेज प्राचार्य डॉ. राजपाल सिंह के अनुसार सेमिनार का उद्घाटन अकादमी के अध्यक्ष सरदार गुरविंद्र सिंह धमीजा करेंगे जबकि अकादमी के उप-चेयरमैन डॉ. नरिंद्र सिंह विर्क मुख्य अतिथि होंगे। अमेरिका से पंजाबी शायर रविंद्र सहराअ व त्रलोकबीर शामिल होंगे। जबकि कनाडा से मोहन गिल व पाल ढिल्लों उपस्थित रहेंगे। सेमिनार के संयोजक पंजाबी विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुदर्शन गासो होंगे।