जलबेड़ा में बाबा मोहन दास का खट्टे का मेला 17 को
अंबाला सिटी। शहर के साथ लगते गांव जलबेड़ा में खट्टे का मेला 17 मार्च को लगेगा। इस दिन दंगल का विशेष रूप से आयोजन किया जाएगा। मंदिर श्रीराधा कृष्ण के महंत सत्यनारायण दास ने बताया कि यह मेला बाबा मोहन दास की याद में आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर स्माधि स्थल पर श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ भी रखा जाता है। ग्रामीणों द्वारा भंडारे की भी व्यवस्था की जाएगी।