फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहबपुरा व सरसेहडी के पूर्व सरपंचों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबाला कैंट। पंचायती पैसे के गबन के आरोप में पुलिस ने साहबपुरा के पूर्व सरपंच बलविंद्र सिंह व सरसेहडी के पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुमित बख्शी ने कहा कि सीएम विंडो से उन्होंने 6 सितंबर 2018 को एक शिकायत प्राप्त हुई थी। इसमें कहा गया था कि बलविंद्र सिंह ने 201948 रुपये वर्ष 2015 में जमा करवाने थे, परंतु उसके द्वारा यह राशि पंचायत फंड में जमा नहीं करवाई गई। इस संबंध में 15 सितंबर 2015 को एक नोटिस भी दिया गया और उसे कहा गया कि खाते में पैसे जमा करवाए, लेकिन आरोपी ने जमा नहीं करवाए। इस संबंध में 11 दिसंबर 2018 को एक रिपोर्ट भी सौंपी गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं अधिकारी सुमित बख्शी की ही शिकायत पर पुलिस ने सरसेडी के पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह के खिलाफ पद का दुरुपयोग करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है। अधिकारी का कहना है कि ग्राम पंचायत सरसेहडी को वर्ष 2010 में अंबाला छावनी नगर निगम में शामिल किया गया था। आरोपी ने पंचायत को वित्तीय हानि पहुंचाते हुए 20,81146.50 रुपये नगर निगम में जमा करवाने थे। उसने यह राशि निगम में जमा नहीं करवाई। इस संबंध में उसे कई नोटिस दिए गए। लेकिन, उन्होंने किसी नोटिस का न कोई उत्तर दिया और न ही सरकारी खाते में पैसा जमा करवाया। इस संबंध में सीएम विंडो में एक शिकायत भी दी गई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए यह मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें