फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइपलाइप डालने में नियमों की अनदेखी, लोग बोले पैसा हो रहा बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर :: 23
विज्ञापन

चार फीट के स्थान पर डेढ़ फीट गहराई पर डाली जा रही पाइप
लोगों ने ठेकेदार पर लगाया नियमों की अनदेखी करने का आरोप
कैंट आउटर रोड पर जनस्वास्थ्य विभाग बिछा रहा पाइपलाइन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा आउटर रोड पर डाली जा रही पाइपलाइन पर लोगों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का सीधा आरोप है कि ठेकेदार द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए यह पाइपलाइन डाली जा रही है। जिस गहराई पर यह डाली जानी चाहिए उस पर नहीं डाली जा रही है। ऐसे में जहां पैसे की बर्बादी हो रही है, वहीं अन्य कई दिक्कतें खड़ी होंगी।
यह है मामला
आउटर रोड पर जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा पाइपलाइन डालने का काम किया जा रहा है। इसी लाइन के जरिये लोगों को वाटर कनेक्शन भी दिए जा रहे हैं। यह काम विवादों में घिरता दिख रहा है, जबकि ठेकेदार पर नियमों की अनदेखी के आरोप लोगों ने लगाए हैं। लोगों का दावा है कि एक हिस्से में तो यह पाइपलाइन चार फुट गहरी डाली गई है, जबकि सड़क के दूसरी ओर भी इसी गहराई पर है, लेकिन इस सड़क के एक हिस्से में यह पाइपलाइन एक से डेढ़ फुट पर ही डाली जा रही है और इसी के जरिये कनेक्शन भी दिए जा रहे हैं। जिस तरह से यह काम किया जा रहा है, उससे आने वाले दिनों में कई दिक्कतें पैदा होंगी।
विज्ञापन

यह कहते हैं लोग
स्थानीय निवासियों में रोशन लाल, रवि मदान, विकास मल्होत्रा, अतुल मलिक, रवि सहगल आदि का कहना है कि एक तो इस काम में नाममात्र की गहराई पर यह पाइपलाइन डाली गई है। भारी वाहनों का हल्का दबाव भी इस पाइपलाइन पर असर डालेगा, जबकि यह गहराई कम से कम चार फुट होनी चाहिए। इसी सड़क के अन्य हिस्सों में पाइपलाइन की गहराई चार फुट तक है, तो इस हिस्से पर मात्र एक से डेढ़ फुट तक ही क्यों गहराई रखी जा रही है। यदि बाद में कोई समस्या आती है, तो बार-बार सड़क को तोड़ना पड़ेगा, जिससे पैसे की बर्बादी होगी। लोगों का कहना है कि इस बारे में शिकायत दी गई थी, जिस पर काम भी रुकवाया गया था, लेकिन अब फिर से काम शुरू है और वही हालात हैं।
विज्ञापन

कोट
इस बारे में स्थानीय लोगों की शिकायत मिली है। मौके का मुआयना कर देखा जाएगा कि मामला क्या है। यदि कहीं कोई कमी आती है, तो उसे दूर कर दिया जाएगा, ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो।
-गुरप्रीत सिंह, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें