फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूल नहीं देंगे तीन साल से कम उम्र के बच्चे को एडमिशन : कुलभूषण शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी स्कूल नहीं देंगे तीन साल से कम उम्र के बच्चे को एडमिशन : कुलभूषण
विज्ञापन

फोटो नंबर : 37
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने कहा कि महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा बच्चों को लेकर बनाई गई पॉलिसी का वह स्वागत करते हैं, जिसमें विभाग ने कहा कि तीन साल से कम उम्र के बच्चे को स्कूल या प्ले-वे में दाखिल न दिया जाए। साथ ही कुलभूषण ने कहा कि सभी स्कूल संचालकों के साथ बैठक कर यह फैसला लिया गया कि इस सत्र से सभी मिलकर इस पॉलिसी के तहत काम करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि तीन साल से कम उम्र के बच्चे को एडमिशन न दिया जाए।
विज्ञापन

कुलभूषण अंबाला सिटी गीता नंद मिडिल स्कूल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करें कि जो भी स्कूल नियमों की अनदेखी करते हुए तीन साल से कम उम्र के बच्चों का एडमिशन करने में लगे हैं, उन पर सख्ती हो। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से वह 134ए के तहत मुफ्त पढ़ाए जाने वाले बच्चों की एवज में रिइंबसमेंट की मांग कर रहे हैं। सरकार ने 200, 400 व 600 रुपये देने की घोषणा की थी, लेकिन चार साल बीत गए एक बार भी रिइंबसमेंट नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि एक्ट में फीस न देने पर नाम काटने का प्रावधान है और इसी के तहत जिन बच्चों को सरकार ने मुफ्त एडमिशन दिलाया था, उनके नाम काटे जाएंगे। कुलभूषण ने कहा कि एक्ट के तहत सरकार उन बच्चों को पढ़ाने की एवज में पेमेंट नहीं कर रही और ऐसे में वह हाईकोर्ट में केस दाखिल कर एक्ट के तहत रिइंबसमेंट करने की मांग भी करेंगे। इस दौरान प्रदेश उपप्रधान बंसीलाल कपूर, जिला प्रधान एसए महाजन समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें