फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला-सहारनपुर पैसेंजर कल रहेगी रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला-सहारनपुर पैसेंजर कल रहेगी रद्द
विज्ञापन

अंबाला कैंट। रेल मंडल द्वारा विभिन्न स्थानों पर मरम्मत कार्य के लिए रविवार को चार घंटे के लिए ब्लॉक लिए जाएंगे। इस वजह से कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। रेलवे द्वारा अंबाला-लुधियाना डाउन लाइन, अंबाला-सहारनपुर डाउन लाइन और अंबाला-कालका रेलमार्ग पर ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक की वजह से अंबाला-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन नंबर 64502 रविवार को रद्द रहेगी। इसके अलावा 12920 कटरा-इंदौर मालवा एक्सप्रेस, 11058 दादर एक्सप्रेस और 22552 जालंधर-दरभंगा एक्सप्रेस निर्धारित समय से लेट होंगी। ब्लाक की वजह से ट्रेन नंबर 22430 पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस, 12380 अमृतसर-सियालदहा एक्सप्रेस, 22552 जालंधर-दरभंगा एक्सप्रेस और 12752 जम्मू-नांदेड हमसफर एक्सप्रेस साहनेवाल-न्यू मोरिंडा-चंडीगढ़ रेलमार्ग पर डायवर्ट होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें