फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवें दिन भी जारी रही रोडवेज की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
दसवें दिन भी जारी रही रोडवेज की हड़ताल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। अंबाला में रोडवेज कर्मचारी 10वें दिन भी हड़ताल पर रहे। बीती रात सरकार से वार्ता विफल होने के बाद रोडवेज कर्मियों ने हड़ताल को जारी रखा और बसों को ऑपरेट नहीं किया। उधर रोडवेज विभाग द्वारा ठेके पर हायर किए गए चालकों से बसें चलवाई गईं। वीरवार को 60 से अधिक बसों का संचालन पुलिस की निगरानी में किया गया। ज्यादा बसें लोकल रूटों पर चलाई गईं। स्थिति पर नजर रखने के लिए रोडवेज जीएम गगनदीप सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सरकार किलोमीटर स्कीम वापस नहीं लेती तब तक कर्मचारी पीछे नहीं हटेंगे। कर्मचारियों ने इस बात पर भी एतराज जताया कि सरकार द्वारा अनट्रेंड ड्राइवरों से बसें चलवाई जा रही हैं जिस कारण परदेस में बहुत दुर्घटनाएं हो रही हैं। सरकार तालमेल कमेटी से बातचीत करके समस्या का समाधान करे। तालमेल कमेटी ने बताया कि हड़ताल को 4 दिन और 29 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है। मौके पर राज्य प्रधान इंदर सिंह, राज्य सचिव रमन सैनी, संदीप डांडा, रमेश श्योकंद, महावीर पाई, चरनजीत विक्रम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें