रक्षा राज्यमंत्री भामरे और अभिनेत्री अमीषा पटेल आज अंबाला में
फोटो नंबर : 47 व 48
अमीषा अंबाला सिटी पुलिस लाइन में करेंगी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक का उद्घाटन
रक्षा राज्य मंत्री कैंटोनमेंट द्वारा निर्मित कम्यूनिटी हब, वाईफाई जोन, साइकिल रैली का करेंगे उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। वीरवार यानी 25 अक्तूबर को अंबाला में जहां देश के रक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष भामरे पहुंचेेंगे, वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल भी विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।
अभिनेत्री अमीषा पटेल अंबाला सिटी में होने वाली वॉकाथन में शाम करीब पांच बजे भाग लेंगी, वहीं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक का भी उद्घाटन करेंगी। उनके साथ सिटी के विधायक असीम गोयल भी होंगे। उल्लेखनीय है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक देश का पहला ऐसा चौक होगा, जो बेटियों को शिक्षित करने और बेटियों को बचाने का संदेश देगा। फिल्म स्टार के आने को लेकर पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर इंतजाम किए गए हैं ताकि कोई हुड़दंग आदि न हो।
वहीं देश के रक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष भामरे वीरवार को अंबाला सैन्य क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। सेना क्षेत्र स्थित खड़ग कोर मुख्यालय में वह सैन्य गतिविधियों का जायजा लेंगे जिसके बाद कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान वह मिली साइकलोथॉन रैली को झंडी दिखाएंगे जबकि साइकलोथॉन को रवाना करेंगे, माल रोड पर कम्यूनिटी हब, कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा आरंभ की गई वाई-फाई सुविधा का उद्घाटन करेंगे। उनके आगमन को लेकर सेना व कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। सैन्य क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को सेना व पुलिस द्वारा पुख्ता किया जा रहा है। रक्षा राज्यमंत्री सुबह विशेष विमान से अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे जिसके बाद वह अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके आते ही सैन्य क्षेत्र को सुरक्षित किले में तबदील कर दिया जाएगा।