फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण के लिए 220 तीर्थ यात्रियों का दल करेगी 2

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण के लिए 220 तीर्थ यात्रियों का दल करेगा 2800 किमी का सफर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने पर्यावरण संरक्षण पर कहा कि आज समूचा विश्व असंतुलित होते हुए पर्यावरण को लेकर चिंताग्रस्त है। ऐसे में लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेत एवं प्रेरित करने का काम गीता गोपाल संस्था बाखूबी निभा रही है। विज वीरवार को छावनी की पुरानी अनाज मंडी में 29वें गीता गोपाल पर्यावरण रक्षार्थ एवं स्वच्छता अभियान के 220 प्रतिभागियों को रवाना करने से पूर्व उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने संस्था की सामाजिक गतिविधियों के संचालन के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की।
पर्यावरण बचाओ जीवन बचाओ के उद्देश्य को लेकर 220 तीर्थ यात्रियों का यह दल, जिसमें 90 मोटरसाइकिलों, दो ट्रक, दो बोलेरो, एक पायलट वैन के साथ लगभग 2800 किलोमीटर का सफर कर पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करने का काम करेगा। यह अभियान यात्रा गोवर्धन, वृंदावन, ऋषिकेश, कालेश्वर, जोशीमठ, बद्रीनाथ धाम व पैदल ट्रैकिंग करके वसुंधरा, लक्ष्मीवन, चक्रतीर्थ, अलकापुरी होकर वापसी में हरिद्वार होते हुए लगभग 17 दिन में अंबाला पहुंचेगी।
विज्ञापन

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि भगवत गीता में संदेश दिया गया है कि प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने के लिए पर्यावरण को बनाए रखना बहुत जरूरी है। एडीजीपी आरसी मिश्रा ने पर्यावरण की रक्षा एवं समाज में स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर राजेश काकरान ने बताया कि गीता गोपाल संस्था 29 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक बुराई के विरुद्ध जनमत तैयार करने के लिए जागरूकता रैलियां निकाल रही है।
विज्ञापन

--------------
बच्चों ने कविताओं से किया कार्यक्रम का शुभारंभ
गीता गोपाल संस्था के बच्चों ने कविताओं के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ किया और संस्था से जुड़ी बेटियों और बेटों ने पर्यावरण संरक्षण, संस्कारयुक्त शिक्षा इत्यादि विषयों पर कविताएं और वकतव्य प्रस्तुत किए। इस अवसर पर तहसीलदार राजेश पूनिया, गीता गोपाल संस्था के प्रमुख राकेश मोहन, मान सिंह काकरान, पार्षद सतपाल ढल्ल, भाजपा नेता नरेंद्र पाल शेरा, सन्नी आनंद, कैंटोनमेंट बोर्ड के अध्यक्ष अजय बवेजा, डा. हिमांशु बिंद्रा, जोग राज, विवेक शर्मा, मुकेश शर्मा, श्याम सुंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें