फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ब्लॉक की वजह से प्रभावित होगा रेलमार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
आज तीन रेलवे ब्लॉक, ट्रेनों के समय और रूट में परिवर्तन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। विभिन्न स्थानों पर मरम्मत कार्य के चलते अंबाला रेल मंडल द्वारा रविवार को तीन ब्लॉक लिए जाएंगे। इसके चलते कुछ ट्रेनें बीच रास्ते में रद्द कर दी जाएंगी जबकि कुछ ट्रेनों के समय और रूट में परिवर्तन किया गया है। सीनियर डीसीएम प्रवीण गौढ़ द्विवेदी ने बताया कि पहला ब्लॉक सहारनपुर-अंबाला अपलाइन पर दोपहर एक से शाम पांच बजे तक लिया जाएगा। अंबाला कैंट स्टेशन के यार्ड में मरम्मत कार्य के लिए दोपहर 12 से शाम चार बजे तक दूसरा ब्लाक और तीसरा ब्लॉक अंबाला-लुधियाना अपलाइन पर सुबह साढ़े दस से दोपहर ढाई बजे तक लिया जाएगा। ब्लॉक के कारण दिल्ली-अंबाला कैंट के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन नंबर 54551 केवल अंबाला-सहारनपुर स्टेशन के मध्य चलेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 54551 अंबाला कैंट-बठिंडा पैसेंजर ट्रेन अंबाला-पटियाला के मध्य चलेगी। ट्रेन नंबर 64513 सहारनपुर-नंगलडैम पैसेंजर 20 मिनट की देरी से चलेगी जबकि 14711 हरिद्वार-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस आधा घंटा और 12053 हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस 40 मिनट देरी से चलेगी। इस दौरान ट्रेन नंबर 15209 दरभंगा-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, 22429 दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस और 64517 अंबाला कैंट-नंगलडैम पैसेंजर को चंडीगढ़ रेलमार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें