फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

---------------दो समाचार.

विज्ञापन
विज्ञापन
लावारिस पशु को बचाने के चक्कर में नियंत्रित होकर पलटी कार, महिला की मौत, युवती घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
त्रिलोकपुर स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर में दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार लावारिस पशु को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई और पेड़ से जा टकराई। हादसे में 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई जबकि एक युवती को गंभीर चोटें आई हैं। हादसा सोमवार सुबह करीब आठ बजे गांव पंजोखरा साहिब के पास हुआ।
जानकारी मुताबिक पटियाला निवासी रेलवे कर्मचारी नसीब सिंह, उनकी पत्नी ऊषा, बेटा मुकेश, बहु नीतिका और बेटी नैंसी रविवार को कार से त्रिलोकपुर माता बाला सुंदरी के दर्शन के लिए गए थे। सोमवार सुबह दर्शन कर वापिस पटियाला लौट रहे थे। अचानक पंजोखरा के पास उनकी कार के आगे लावारिस पशु आ गया। लावारिस पशु को बचाने के चक्कर में उनकी कार पलट गई और पेड़ से जा टकराई। हादसे में ऊषा देवी (50) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पंजोखरा पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जांच अधिकारी साहिल ने बताया कि कार को मुकेश चला रहा था। उनकी बेटी नैंसी को गंभीर चोटें पहुंची है। ट्रॉमा सेंटर में उपचार करवाने के बाद परिजन उन्हें पटियाला नीजि अस्पताल ले गए हैं। वहीं अन्य तीन सवार को मामूली चोटें आई हैं। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर का था मुहूर्त
गांव दौलतपुर के रहने वाले नसीब सिंह रेलवे में नौकरी करते हैं और उनकी पोस्टिंग इन दिनों पटियाला में है। लंबे समय से पटियाला में रहते हुए उन्होंने पटियाला में बसने का निर्णय किया और वहीं पर एक प्लॉट लेकर कोठी बनाई। कुछ ही दिन पहले पटियाला में उनकी कोठी कंस्ट्रक्शन का पूरा हुआ है जिसका मुहूर्त 23 मार्च को था। मुहूर्त से पहले त्रिलोकपुर माता बाला सुंदरी के दर्शन कर परिवार ने घर में जागरण करवाना था लेकिन हादसे के बाद परिवार की खुशी मातम में बदल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें