फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर के टकराकर कार पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडिवाइडर के टकराकर कार पलटी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। जीटी रोड पर नन्हेड़ा के पास तड़के धुंध के दौरान कार नेशनल हाइवे पर बने डिवाइडर से टकराकर सर्विस लाइन की ओर पलट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कार चालक को कैंट सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

पड़ाव थाने में तैनात हेड कांस्टेबल सुखविंद्र सिंह ने बताया कि पंचकूला निवासी युवक कार में दिल्ली से पंचकूला अपने घर के लिए चला था। जैसे ही युवक अंबाला कैंट स्थित नन्हेड़ा के पास पहुंचा तो धुंध के कारण युवक को सामने कुछ भी दिखाई नहीं दिया। इसके बाद युवक की कार नेशनल हाइवे की रेलिंग को तोड़ते हुए डिवाइडर पर जा चढ़ी और सर्विस लेन में जाकर पलट गई। कार में सवार चालक बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पड़ाव पुलिस ने घायल युवक को कैंट सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां युवक का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें