फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता व पुलिस अधिकारी के खिलाफ सीएम विंडो पर शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता व पुलिस अधिकारी के खिलाफ सीएम विंडो पर शिकायत
विज्ञापन

अंबाला सिटी। गांव रूपोमाजरा के लाभचंद ने एक जमीन के मामले में भाजपा नेता व पुलिस अधिकारी के खिलाफ सीएम विंडो पर शिकायत दी है। शिकायत में बताया गया है कि इस जमीन को लेकर विवाद है, जबकि यह दोनों उससे जमीन खाली करवाना चाहते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव सारंगपुर में वह करीब पैंतीस सालों से एक व्यक्ति की जमीन पर खेतीबाड़ी कर रहा है। इस जमीन पर कब्जा लेने की कोशिश करते हुए उस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इसी मामले में पुलिस ने मौक से कुछ हथियार व कारतूस भी बरामद किए और मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि अब आरोपियों से मिलीभगत कर भाजपा नेता व पुलिस अधिकारी इस मामले में आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। इसी जमीन पर उसने धान की बिजाई की है। उन्होंने बताया कि फसल काटने की इजाजत मांगने के लिए जब वह पुलिस अधिकारी से मिला, तो उन्होंने साफ कहा कि वह लिखित में दें कि फसल काटने के बाद जमीन से कोई लेना देना नहीं होगा। उन्होंने इसी को लेकर सीएम विंडो पर जहां शिकायत दी है, वहीं इसकी कॉपी प्रधानमंत्री, राज्यपाल हरियाणा, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को भी भेजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें