फोटो नंबर : 40
छडिय़ों के मेले में उमड़े श्रद्धालु, मांगी मन्नतें
4 सितंबर
अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर। वर्षों से लोगों की आस्था का केंद्र कस्बा की ऐतिहासिक गुगा माड़ी में रविवार को एक दिवसीय छडिय़ों के मेले का आयोजन किया गया। इसमें आसपास व दूर-दराज से हजारों ही संख्या में श्ळरद्वालुओं ने पंहुचकर मत्था टेका व शीश नवाकर मन्नते मांगी। मेले में लगी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद था। मेले में किसी तरह की स्थिति से निपटने के लिए थाना प्रभारी सुरेश पाल ने स्वयं कमान संभाली हुई थी।
माड़ी के भगत तरसेम लाल ने बताया कि यह गूगा माडी दौ सौ वर्ष से भी अधिक पुरानी है यहां पर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़, यूपी व दूर-दराज से अन्य राज्यों से श्रद्वालु अपनी मन्नते मांगने आते है और मन्नत पूरी होने पर भेंट चढ़ाते हैं । उन्होंने बताया कि हर वर्ष यहां पर विशाल मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें मन्नत उतारने वालों की काफी भीड़ होती है। श्रद्वालु सजी हुई छडियां लेकर ढोल नगाडों के साथ यहां आते है और अपनी भेंट चढ़ाकर जाहरवीर का आर्शीवाद प्राप्त करते हैं। कस्बा के लोगों के अनुसार कस्बा शहजादपुर में स्थित यह गोगा माड़ी ऐतिहासिक है। पुराने समय में गांव वालों के सहयोग से इसका निर्माण किया गया था और तभी से यहां मेला लगता है व इस गोगा माड़ी से लोगों की आस्था जुड़ी हुई।
----------------