फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- मैरिज रजिस्ट्रेशन के बदले मांगे थे दस हजार रुपये, तीन हजार रुपये देने थे मैरिज सर्टिफिकेट जारी होने के बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी।
सोमवार को विजिलेंस की टीम ने नगर निगम के कैशियर सुशील कुमार को पांच हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथ धर दबोचा। विजिलेंस की इस कार्रवाई से नगर निगम में हड़कंप मच गया और सभी कर्मचारी अपनी-अपनी सीटें छोड़कर कार्यालय परिसर में एकत्रित हो गए। विजिलेंस की टीम पकड़े गए कर्मचारी को अपने साथ ले गई। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
नगर निगम में एकाउंट्स डिपार्टमेंट में कार्यरत सुशील कुमार के पास मैरिज रजिस्ट्रेशन का भी एडिशनल चार्ज था। मैरिज रजिस्ट्रेशन कराने के लिए मानव चौक का रहने वाला संकल्प एक माह से धक्के खा रहा था लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही थी। संकल्प ने विजिलेंस टीम को बताया कि इस कार्य के लिए कैशियर सुशील ने उससे 10 हजार रुपये मांगे। इसमें से उसने दो हजार रुपये पहले ही दे दिए। इसी बीच संकल्प ने विजिलेंस की टीम से संपर्क साधा और टीम को पूरे मामले से अवगत कराया। विजिलेंस की टीम ने सोमवार को पांच हजार रुपये देकर संकल्प को नगर निगम में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संकल्प ने यह पैसे सुशील को थमा दिए और विजिलेंस की टीम को सूचना दे दी। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर कैशियर की अलमारी से इन पैसों को बरामद कर लिया। क्लर्क की अलमारी से एक लाख तीस हजार रुपये और बरामद हुआ है। इस बारे में की गई पूछताछ में आरोपी क्लर्क कोई ठोस जवाब विजिलेंस को नहीं दे पाया। विजिलेंस ने क्लर्क को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है और उसे मंगलवार कोर्ट में पेश किया जाएगा। विजिलेंस की टीम उसे कोर्ट से रिमांड पर लेने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें