फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तीन कानूनी जागरूकता शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला में तीन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला सत्र न्यायाधीश विक्रम अग्रवाल के निर्देश पर आयोजित किए जाने वाले इन कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्य सचिव एवं मुख्य न्याय दंडाधिकारी निधि बंसल ने बताया कि यह कार्यक्रम केंद्रीय कारागार अंबाला शहर, आब्जर्वेशन होम, वृद्धाश्रम अंबाला शहर में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय कारागार में एडवोकेट सुनील मेहता, वीनू मेहता, आब्वजर्वेशन होम में एडवोकेट सुनील कुमार माकन तथा वृद्धाश्रम में एडवोकेट नितेश साहनी संवैधानिक कर्तव्यों, पर्यावरण संरक्षण व संबंधित संस्थान से जुड़े लोगों के कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें