अंबाला सिटी। अगस्त माह के राष्ट्रीय महत्व को ध्यान में रखते हुए शहर के मुरलीघर डीएवी पब्लिक स्कूल मे देश भक्ति विषय पर आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत विद्यालय के प्री-प्राइमरी विंग में एक्शन सांग एवं पेट्रिओटिक डांस प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्राचार्य डॉ. आरआर सूरी ने कहा कि बालकों को स्वतंत्रता सेनानियों के व्यक्तित्व से अवगत कराना, उनमें देश के प्रति प्रेम, समर्पण व अपनत्व के भावों को जागृत कराने का ध्येय सम्मुख रख, अगस्त माह में आगे भी कई देश भक्ति पूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कोऑर्डिनेटर शमा शर्मा ने बताया कि नन्हे-मुन्नों ने बहुत ही उत्साहपूर्वक इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया जिनका निर्णय सीनियर विंग की अध्यापिका मधु शर्मा ने किया। इससे पूर्व विद्यालय के सोशल साइंस क्लब की तरफ से कक्षा 5वीं व छठी के विद्यार्थियों के लिए देश भक्ति विषय पर ही फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम गौवांश व आर्यन। द्वितीय प्रतिष्ठा और श्रेयांश, तृतीय यशदीप व अगमजोत रहे। पेट्रियॉटिक डांस के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।