फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में मनाया करगिल दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। माउंट कारमल इंटरनेशनल स्कूल काठेमाजरा में करगिल विजय दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. हरलीन कौर ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा कैंडल जलाई गई व शहीदों को नमन किया। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र के उच्चारण से किया गया। बच्चों ने देश भक्ति के गीत गाये और शहीदों के बारे में गीतों के माध्यम से बताया। प्रिंसिपल डॉ. हरलीन कौर ने कहा कि आओ देश का सम्मान करें, शहीदों की शहादत याद करें और जो कुर्बान हो गये हमारे देश पर उन्हें सर झुकाकर सलाम करें। उन्होंने बताया कि आज स्कूल के सभी बच्चों व स्टाफ ने करगिल विजय दिवस मनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें