फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शहर विधानसभा क्षेत्र के 16 गांवों को मिली 9.29 करोड़ की सौगात

विज्ञापन
बलाना गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संबो​धित करकते हुए पूर्व मंत्री असीम गोयल। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों को करीब 9.29 करोड़ रुपये की विकास सौगात मिली।
बलाना गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री असीम गोयल ने अनेक विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास विभिन्न गांवों के सरपंचों, भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के हाथों करवाया। विकास कार्यों में 9.29 करोड़ से बलाना गांव, रुपोमाजरा, सारंगपुर, भड़ी, मस्तपुर, तर, कुरबानपुर, भुडंगपुर, नन्योला, खन्ना माजरा, जनसुई, बालापुर, जोधपुर, कंगवाल, जैतपुरा, महमूदपुर गांव शामिल हैं। इन गांवों में नई ट्यूबवेल, पीने के पानी की लाइन, खेतों की गोहर को पक्का करना सहित अन्य कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

असीम गोयल ने कहा कि आने वाले समय में अंबाला शहर और गांव दोनों आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होंगे। उन्होंने कहा कि नायब सरकार में अंबाला दिन-रात प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ेगा और जनता को पारदर्शी एवं जनहितैषी शासन का लाभ निरंतर मिलता रहेगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिनेश लदाना, गुरजंट सिंह, महामंत्री संजीव गोयल, अमरजीत सारंगपुर, मोहन सिंह, पार्षद हितेश जैन, परमजीत सिंह, गुरजीत सिंह प्रेमी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें