संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। प्रदेश के 16 विद्यार्थी आईआईटी दिल्ली में 3 और 4 फरवरी को आयोजित कार्यशाला में अपना आइडिया प्रदर्शित करेंगे। इन विद्यार्थियों का चयन पिछले दो वर्ष में इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत किया गया है।
इसके अलावा जिले से दो विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रदर्शनी कम प्रोजेक्ट प्रतिस्पर्धा मेंटरशिप कार्यशाला में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
इन विद्यार्थियों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बोह के प्रभजोत सिंह व तलहेड़ी गुजरां से तमन्ना शामिल है। ये जानकारी जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूजा भारद्वाज ने दी। इस कार्यशाला के लिए सत्र 2023-24 से 8 और सत्र 2024-25 से 8 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इन विद्यार्थियों ने इंस्पायर योजना में अपना आइडिया प्रस्तुति किया था। इस कार्यशाला में एनआईएफ फाउंडेशन की ओर से विद्यार्थियों के आइडिया को माॅडल के रूप में विकसित करवाया जाएगा।
विद्यार्थियों को आने-जाने के लिए रेल सुविधा मिलेगी और उनके साथ परिवार का एक सदस्य भी जा सकेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने भी विद्यार्थियों को बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।